Sarkari Jobs Link

Latest Sarkari Naukari Exam & Result Updates Everyday

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी | 30-09-2024

1. विद्युत प्रेस का आविष्कार किसने किया था?
उत्तर :- हेनरी शीले ने

2. प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पक जाता है, क्योंकि?
उत्तर :- प्रेशर कुकर के अन्दर दाब अधिक होता है

3. दाब बढ़ाने पर जल का क्वथनांक?
उत्तर :- बढ़ता है

4. 'प्रत्येक क्रिया के बराबर व विपरीत दिशा में एक प्रतिक्रिया होती है।'
उत्तर :- यह न्यूटन का तीसरा नियम है।

5. ताँबा (कॉपर) का शत्रु तत्त्व है?
उत्तर :- गंधक

6. उगते व डूबते समय सूर्य लाल प्रतीत होता है, क्योंकि?
उत्तर :- लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कम होता है।

7. निम्नलिखित में से कौन एक आवेश रहित कण है?
उत्तर :- न्यूट्रॉन

8. निम्न में से किस रंग का अपवर्तनांक सबसे अधिक होता है।
उत्तर :- बैंगनी

9. स्वच्छ जल से भरे तालाब की गहराई 3 मीटर प्रतीत होती है। यदि हवा के सापेक्ष जल का अपवर्तनांक 4/3 हो, तो तालाब की वास्तविक गहराई क्या होगी?
उत्तर :- 4 मीटर

10. लेंस की क्षमता का मात्रक क्या है?
उत्तर :- डायोप्टर

11. सामान्य वायुमंडलीय दाब पर जल का क्वथनांक डिग्री सेंटीग्रेट में होता है।
उत्तर :- 100° C

12. रडार की कार्यप्रणाली निम्न सिद्धान्त पर आधारित है?
उत्तर :- रेडियों तरंगों का परावर्तन

13. किसी पिण्ड के उस गुणधर्म को क्या कहते हैं, जिससे वह सीधी रेखा में विराम या एकसमान गति की स्थिति में किसी भी परिवर्तन का विरोध करता है?
उत्तर :- जड़त्व

14. लेसर निम्न सिद्धान्त पर कार्य करती है?
उत्तर :- विकरण का उद्दीप्ति उत्सर्जन

15. दलदल में फँसे व्यक्ति को लेट जाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि?
उत्तर :- क्षेत्रफल अधिक होने से दाब कम हो जाता हैैं।

16. कौन सी ध्वनि हम सुन सकते है?
उत्तर :- 20Hz - 20k Hz

17. जब किसी कांच की छड़ को रेशम से रगड़ा जाता है, तो छड़ पर कौन सा आवेश होगा ?
उत्तर :- धन आवेश

18. अमीटर (Ammeter) से क्या नापा जाता है?
उत्तर :- वैद्युत धारा।

Join Us

Stay updated with the latest Sarkari Jobs by joining our community. Follow us on social media and subscribe to our newsletter for regular updates.