Pradhan Mantri Suryoday Yojana: "प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना" जानिए किसे मिलेगा फायदा
यूं तो भारत में सरकार के द्वारा देशवासियों के लिए कई लाभप्रद योजनाएं बनाई जातीं रहीं है पर कल दिनांक 22 जनवरी 2024 का अवसर बहुत ही खास बना गया जब देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के करोड़ों गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए एक विशेष योजना का निज्ञापन किया।
22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के कार्य को सम्पन्न करने के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अयोध्या से वापस लौट आए और उस के तुरन्त बाद ही उन्होंने अपना पहला निर्णय लिया है और सरकार द्वारा 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ “प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना” प्रारंभ करने की घोषणा की।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का इस निर्णय के संदर्भ में कहना था की “इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा।”
प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना का ऐलान करने के बाद प्रधानमंत्री ने अपने एक्स (Twitter ) हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा, "सूर्यवंशी भगवान श्री राम के आलोक से विश्व के सभी भक्तगण सदैव ऊर्जा प्राप्त करते हैं। आज अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो। अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना प्रारंभ करेगी। इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा।"
प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना देश के गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए शुरू होने जा रही है। सुदूर क्षेत्र में रहने वाले लोगों को इस योजना के अंतर्गत लाया जाएगा। फिलहाल सरकार की तरफ से इसे लेकर कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि जिन परिवारों की आय दो लाख रुपये से कम होगी उन्हें इस योजना का फायदा मिलेगा। फिलहाल एक करोड़ लोगों को योजना के तहत लाया जाएगा। सोलर पैनल लगने के बाद लोग बिजली के बिल की टेंशन से मुक्त हो जाएंगे। इस योजना का सबसे ज्यादा फायदा उन राज्यों के लोगों को होगा, जहां बिजली काफी ज्यादा महंगी है। साथ ही उन स्थानों पर भी लोगों को राहत मिलेगी जहां बिजली जाने की समस्या ज्यादा है।
जानकारों की माने तो यह एक लंबी योजना है जिसके दीर्घकालीन फायदे हैं अगर सरकार की यह योजना प्रतिबद्ध तथा सुनियोजित तरीके से आग बढ़ती है और कामयाब रहती है तो आने वाले कुछ ही सालों में भारत विकासशील से विकसित देश बनने राह में अग्रसर हो जाएगा, जैसा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के कार्य को सम्पन्न के दौरान अपने जन संबोधन में कहा था की उनका अगला लक्ष्य भारत को विकसित देश बनना है।
Join Us
Stay updated with the latest Sarkari Jobs by joining our community. Follow us on social media and subscribe to our newsletter for regular updates.




